Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 15 Mar 2022 8:00 am IST


पार्षदों ने दिया धरना, संगठन को गुजरा नागवार


देहरादून: शहर में सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध कब्जों के मामले में कोई कार्रवाई न करने के विरुद्ध सोमवार को नगर निगम में भाजपा के कुछ पार्षदों ने धरना दिया। नगर निगम अधिकारियों पर सांठगांठ का आरोप भी पार्षदों ने लगाया। वहीं, नगर निगम में सत्ता में होने के बावजूद अपनी सरकार के खिलाफ पार्षदों का धरने पर बैठना भाजपा संगठन को नागवार गुजरा है। प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने पार्षदों की हरकत को अनुशासनहीनता माना है। मंगलवार को महानगर अध्यक्ष ने पार्षदों का नेतृत्व करने वाले भूपेंद्र कठैत व नंदिनी शर्मा को तलब किया है। संगठन ने साफ संकेत दिया कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।