Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 22 Jul 2022 5:30 pm IST


कार्की फार्म में रोपे गए औषधीय पेड़


चंपावत : पौधरोपण पखवाड़े के अंतिम दिन कार्कीफार्म वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पीलीभीत चुंगी और कार्कीफार्म में औषधीय पेड़ रोपे गए। सोसाइटी के अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी ने बताया कि पौधों को लगाने के साथ उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर लोगों को नशा उन्मूलन की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में कुशल सिंह राणा, रविंद्र सिंह जगदीश चंद्र जोशी, महिला उपाध्यक्षा रेखा साहू, रेनू जोशी, दीपक जोशी, गणेश वर्मा, प्रकाश माहरा, देवीदत्त पंत, पुष्पा भट्ट, चंद्रा मंगला, चंद्रा करायत, अमर सिंह मंगला, नितिन मंगला, शेखर चन्द्र पन्त, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, रश्मि गौड़, ममता महर, भीम रजवार, गोदावरी देवी, राजेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र सिंह, मदन बुराठी, धीरज बोहरा, सुरेश महर, राजू बुराठी, ऊषा जोशी, संतोष बिष्ट आदि रहे।