Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 18 Oct 2024 4:42 pm IST


वासुदेव मंदिर समिति के अध्यक्ष बने कुलेंद्र राणा तो संरक्षक सम्पूर्णानंद


भगवान वासुदेव मन्दिर में वाल्मीकि जयंती पर समिति के अध्यक्ष मनोज रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से वासुदेव मन्दिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें कुलेन्द्र राणा को अध्यक्ष और सम्पूर्णानंद सेमवाल को संरक्षक का दायित्व दिया गया। समिति के अन्य पदाधिकारियों में सरवीर मेंगवाल को महासचिव, उम्मेद पंवार को कोषाध्यक्ष, त्रिलोक रावत को उपाध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह रौथाण को प्रचार मंत्री चुना गया है। कार्यकारिणी के सदस्य में देवेन्द्र बडोनी, सज्जन सिंह नेगी, भीम सिंह रावत, शीशपाल भारती, उत्तम पंवार को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का संचालन बांगर विकास समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र रौथाण व अध्यक्षता पर्यटन समिति बधाणीताल के अध्यक्ष मोर सिंह धिरवाण और सामाजिक कार्यकर्ता शूरवीर सिंह रावत द्वारा की गई।