Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 15 Jul 2023 3:31 pm IST


कपकोट में सबसे अधिक 37 एमएम बारिश


बागेश्वर। जिले में शुक्रवार की रात मौसम का मिजाज बदला। रात को कपकोट तहसील में सबसे अधिक 37 एमएम बारिश हुई। इस कारण कांडा-सानिउडियार, पोथिंग-शोभाकुंड, पिंडारी ग्लेशियर, रमाड़ी-कनौली, लीती, काफलीकमेड़ा, सूपी-झूनी मोटर मार्ग पर मलबा आ गया। मलबे के चलते यातायात प्रभावित रहा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बदं मार्ग खोलने के लिए जेसीबी भेजी गई है।