Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 23 Jun 2022 5:00 am IST


राजस्थान: बहू के कुत्ते ने सास पर किया हमला, केस दर्ज


राजस्थान के जयपुर में एक बुजुर्ग महिला पर एक पालती कुत्ता ने हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद घायल महिला ने अपने ही पूत्रबधू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

दरअसल, यह घटना महावीर नगर का है। जहां 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने बेटे और पुत्रवधू के साथ मकान में रहती है, और उसकी पुत्रवधू ने सेंट बर्नार्ड नस्ल नाम का पालतू कुत्ता घर में पाल रखा था। जहां उस पालतू कुत्ता ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया।

वहीं महिला ने बताया कि इससे पहले भी एक बार कुत्ते ने उसपर हमला किया था। इसके बाद महिला ने नगर निगम ग्रेटर और बजाज नगर थाने में शिकायत दी। इसके बाद कुत्ते को नगर निगम की टीम को सौंपा और उसे शेल्टर होम पहुंचाया गया।