Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Mar 2023 9:30 am IST

मनोरंजन

पठान की सुरक्षा में सेंध, दीवार फांद कर 'मन्नत' में घुसे दो शख्स, गिरफ्तार


फिल्म इंडस्ट्री के किंग यानी शाहरुख खान को लेकर एक चिंताजनक खबर आ रही है। बताया जा रहा कि एक्टर की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई है। किंग खान के मुंबई के बांद्रा में स्थित घर मन्नत में दो अजनबी शख्स बिना किसी की इजाजत के घुस आये।
यह मामला गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। मिली जानकारी के मुताबिक सूरत के रहने वाले ये दोनों  शख्स सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे।  ये दोनों शख्स एक्टर के घर की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए। इस बीच सुरक्षा कर्मियों की नजर उन पर पड़ गई और पकड़ा कर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया।