Read in App


• Fri, 9 Jul 2021 3:31 pm IST


दुष्कर्म के आरोप में विधायक पर वार, महिला का किसी समझौते से इनकार


द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कथित दुष्कर्म के आरोपी विधायक को सजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मदन बिष्ट के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा विधायक नेगी का पुतला भी फूंका गया। इस दौरान विधायक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने सभा को संबोधित करते हुए विधायक से किसी तरह के समझौते की बात से इनकार करते हुए कहा कि अंतिम सांस तक बेटी के हक के लिए लड़ूंगी।