Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 22 Nov 2021 12:19 pm IST


विधायक कपूर ने किया सड़कों का लोकार्पण


कैंट विधायक हरबंस कपूर ने श्रीदेव सुमन नगर और द्रोणपुरी के काली मंदिर एन्क्लेव में विधायक निधि से बनी सड़कों का लोकार्पण किया।

इस मौके पर विधायक कपूर ने कहा कि विधायक निधि के माध्यम से 12 लाख से अधिक की धनराशि के विकास कार्य चल रहे हैं। क्षेत्र की 90 फीसदी सड़कें बन चुकी हैं। शेष बचे कार्य भी जल्द हो पुरे हो जाएंगे। कहा कि विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। सरकार भी हर क्षेत्र में काम रही है।