Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 17 Jul 2023 5:25 pm IST


टिहरी में शिव मंदिरों में उमड़े शिवभक्त


टिहरी : सावन के दूसरे सोमवार पर नई टिहरी के शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र चढ़ाने के साथ ही दूध-दही से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिरों में शिवस्त्रोत का पाठ शिवभक्तों ने तन्यमता से किया। जनपद के प्रमुख शिव में मंदिरों में त्रिदेव मंदिर, रैसाड़ मंदिर, कोटेश्वर मंदिर, देवलसारी मंदिर, बगासू मंदिर, कुंजेश्वर मंदिर, सत्येश्वर महादेव मंदिर, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से शिवभक्तों ने शिव स्तुति के साथ जलाभिषेक किया। इस मौके पर महामृत्युंजय जाप कर श्रद्धालुओं ने लंबी उम्र की कामना भी की।