Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 24 Aug 2023 12:14 pm IST


चंद्रयान-3 की टीम में उत्तराखंड का लाल भी शामिल, मुख्य टीम का हिस्सा हैं नैनीताल के जितेश


हल्द्वानी बुधवार से ही पूरा देश चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग का जश्न मना रहा है. इसरो की इस सफलता के दुनियां भर में चर्चे हो रहे हैं. भारत वो चौथा देश बन गया है, जो चांद पहुंचा है. इस उपलब्धि का श्रेय इसरो के उन वैज्ञानिकों को जाता है, जिन्होंने मिशन मून के लिए दिन रात मेहनत की है. इसरो के चंद्रयान-3 की टीम में उत्तराखंड का लाल भी शामिल है.इसरो की इस महत्वाकांक्षी योजना में उत्तराखंड के जितेश धारियाल भी शामिल रहे. जितेश धारियाल नैनीताल जिले के लालकुआं के रहने वाले हैं. जितेश धारियाल का साल 2022 में ही इसरो चयन हुआ था. जितेश धारियाल इसरो में मैकेनिकल वैज्ञानिक के पद पर हैं.