Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Mar 2023 12:27 pm IST

मनोरंजन

शाहरुख़ या सलमान, फैंस को करना होगा चूज, साथ रिलीज हो सकती है 'किसी का भाई किसी की जान' और 'जवान'


वैसे तो शाहरुख खान बॉलीवुड के मोस्ट डिमांडिंग अभिनेता हैं।  उनकी फैन फॉलोइंग में काफी तगड़ी है। वहीं हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। फिल्म देखने के बाद उनके फैन्स के बीच दीवानगी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
 शाहरुख खान की 'पठान' ने अभी बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे किए हैं और अब वह ओटीटी के अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है।
उधर फैन्स के बीच उनकी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर भी एक्साइटमेंट बढ़ी हुई है। वहीं  शाहरुख खान के फैंस कयास लगा रहे हैं कि   'जवान' का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म  'किसी का भाई किसी की जान' फिर हो सकता है।  हालांकि इसे लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी ने कोई पुष्टि नहीं की है।