Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 9 Jul 2022 6:00 pm IST

नेशनल

दिल्ली : निगम वार्ड के परिसीमन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन-सदस्यीय समिति का किया गठन


दिल्ली में निगम वार्ड के परिसीमन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन-सदस्यीय समिति का गठन किया है। दिल्ली नगर निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस समिति के चेयरमेन स्टेट इलेक्शन कमिश्नर विजय देव होंगे। 

बता दें कि, मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के ज्वाइंट सेक्रेट्री पंकज सिंह और म्युनिसिपल कारपोरेशन ऑफ दिल्ली के अतिरिक्त आयुक्त रणधीर सहाय को सदस्य बनाया गया है। गौरतलब है कि, बीती 22 मई से दिल्ली नगर-निगम का एकीकरण हो चुका है। एकीकृत नगर-निगम में अब 272 की जगह सिर्फ 250 सीटें होंगी। इसलिए अब नए तरीके से परिसीमन होगा। 

इसको लेकर लोगों से आपत्ति मांगी जाएंगी और फिर सीटों का निर्धारण किया जाएगा। वहीं, आरक्षित सीटों के बारे में स्थिति साफ हो जाएगी।