Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Feb 2022 6:22 pm IST


सोनिया, राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट कांग्रेस के चार धाम: शिवराज


काशीपुर/बाजपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी चार धाम, चार काम का नारा दे रही है। हकीकत यह है कि कांग्रेस पार्टी में ही चार धाम हैं। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्य सिर्फ भ्रष्टाचार करना है। रविवार दोपहर शिवराज सिंह चौहान, काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के जनसंपर्क अभियान के लिए मोहल्ला किला पहुंचे। यहां मुख्य बाजार में जनसंपर्क किया। बाद में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश में विकास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के ही लोग कहते हैं कि पार्टी में कुछ मगरमच्छ घुस आए हैं, वही कांग्रेस को खा जाएंगे। भाजपा पांचों राज्यों में शानदार जीत दर्ज करेगी।