Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 31 Dec 2021 10:30 am IST


मजकोट के ग्रामीणों का धरना जारी


बागेश्वर: सड़क की मांग को लेकर मजकोट के ग्रामीणों का धरना जारी है। ग्रामीणों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। सांसद गांव होने के बाद भी विकास से कोसों दूर है। बुधवार को भी मजकोट के ग्रामीणों का गरुड़ तहसील में चलाया जा रहा धरना-प्रदर्शन जारी रहा। उनके आंदोलन को आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगातार समर्थन मिल रहा है। वक्ताओं ने कहा मजकोट सांसद आदर्श गांव है, लेकिन यहां के ग्रामीणों को आज तक यातायात की सुविधा नहीं मिल पायी है। जिस कारण ग्रामीण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कहा विभाग और ठेकेदार की कानूनी लड़ाई के चलते सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। यहां आनंद पुरी, मान गिरी, पूरन गिरी, कैलाश गिरी, लक्ष्मण गिरी, वीरेंद्र गिरी, मोहनी गिरी रहीं।