Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 7 Jan 2023 7:30 pm IST

मनोरंजन

एयरपोर्ट पर दिखा रश्मिका का सिंपल और सादगी भरा अंदाज, फैंस के साथ फोटो क्लिक कराती आईं नजर


'पुष्पा' फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों साउथ के अभिनेता विजय देवरकोंड संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बीच रश्मिका में ट्रोलिंग को लेकर भी कई बातें कहीं हैं लेकिन अब एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। वीडियो में आप सीख सकते हैं कि वह फैंस के साथ फोटो क्लिक  करा रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखकर फैंस एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं। दरअसल, वीडियो में रश्मिका सिंपल और सादगी भरे लुक में दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना वाइट टी शर्ट और ब्लैक जैगिंग में सिंपल अंदाज में पहुंची हैं। वहां पर वे एक फैंस उनके साथ फोटो क्लिक करवाते हुए भी दिखी। उनके इस वीडियो पर अब यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।एक यूजर ने कमेंट किया, ‘'मैंने देखा है कि साउथ के ज्यादातर सेलेब्स बहुत डाउन टू अर्थ हैं।' एक अन्य ने लिखा, ‘'वह रियल में एक क्यूट व्यक्ति हैं, लेकिन ईमानदारी से कहें तो ज्यादात्तर दक्षिण भारतीय एक्टर्स और एक्ट्रेसेस हमेशा दयालु और विनम्र होते हैं।'   वहीं तीसरे ने लिखा - 'सबसे प्यारी मंदाना।'