Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 Aug 2021 7:45 am IST


कपकोट में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू


बागेश्वर/कपकोट। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। यहां चुनाव के लिए कांग्रेस भी अपना कुनबा मजबूत करने में जुट गई है। कपकोट में हुई ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह गढ़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा और सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महंगाई चरम पर है।