Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 25 Jan 2023 3:41 pm IST


उत्तरायणी कौतिक की आखिरी शाम गायक रोहन भारद्वाज और करिश्मा साह के नाम


बागेश्वर : उत्तरायणी कौतिक की आखिरी शाम गायक रोहन भारद्वाज और करिश्मा साह के नाम रही। दोनों गायकों ने उत्तरायणी कौतिक की आखिरी शाम को यादगार बना दिया।पहाड़ को ठंड पाणी, सुनि कैसि मीठि वाणी, छोड़नी नी लागनी... गीत से स्टार नाइट की शुरुआत में ही धमाल मच गया। नॉन स्टॉप गीतों की प्रस्तुति के बाद करिश्मा साह ने गढ़वाली गीत, खुटि रौड़ि गे, मेरि खुटि रौड़ि गे... गीत की शानदार प्रस्तुति दी। फिर दोनों ने तिलगा तेरि लंबी लटी, टूटि जानी घुना और पारै भीड़ै की बसंती छ्योड़ी रुमा-झुमा समेत कई गीतों की प्रस्तुति दी।
इंडियन आइडल फेम अविनाश भारद्वाज ने सूफी गीत के साथ ही कई गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने रोहन और करिश्मा के साथ सामूहिक गीत में भी सुर दिए। रोहन, करिश्मा और अविनाश दर्शकों से मिले समर्थन से काफी अभिभूत दिखे। उन्होंने कहा कि पहली बार बागेश्वर उत्तरायणी मेले में आने का सौभाग्य मिला।
रैपर गौरव मनकोटी ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। स्टार नाइट के मुख्य अतिथि कपकोट नगर पंचायत के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट थे। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसडीएम हर गिरि ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन दीपक खेतवाल ने किया।