Read in App


• Thu, 16 Nov 2023 5:10 pm IST


छुट्टी के बाद एसएसजे में कक्षाएं हुई सुचारु


अल्मोड़ा। दीपावली की छुट्टी के बाद एसएसजे परिसर में अब कक्षाएं सुचारु हो गई हैं। छात्रसंघ चुनाव और दीपावली के चलते लंबे समय बाद गुरुवार को कक्षाएं सुचारु होने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। हालांकि पहले दिन कम संख्या में छात्र-छात्राएं परिसर पहुंचे।एसएसजे परिसर में नवंबर माह के प्रारंभ में ही छात्रसंघ चुनाव का दौर शुरू हो गया था। इसके चलते परिसर में कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा था। चुनाव संपन्न होने के एक दो दिन बाद परिसर में दीपावली की छुट्टियां पड़ गई थीं। इसके चलते परिसर में काफी समय से विभिन्न संकायों में कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका। गुरुवार को दीपावली की छुट्टी के बाद खुले परिसर में छात्र-छात्राओं की रौनक रही। वहीं, परिसर में कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। लंबे समय बाद कक्षाओं का संचालन होने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले हुए नजर आए। हालांकि पहले दिन परिसर में छात्रों की संख्या काफी कम दिखाई दी।