Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 1 Oct 2024 4:43 pm IST


मानसून के बाद अब गोमुख-तपोवन ट्रैक पर्वतारोहियों से गुलजार...लुभा रहीं मनमोहक वादियां


मानसून सीजन के बाद अब गोमुख-तपोवन ट्रैक फिर ट्रेकर्स से गुलजार हो गया है। वहीं, दूसरी ओर गंगोत्री ग्लेशियर की ऊंची विषम चोटियां परीक्षा ले रही हैं। ग्लेशियर में भी भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन की ओर से देश की ऊंची चोटियों को चिह्नित किया गया है। इसमें समुद्रतल से सात हजार मीटर से लेकर पांच हजार तक की चोटियां शामिल हैं। मानसून में दो माह गोमुख-तपोवन ट्रैक बंद होने के बाद गंगोत्री नेशनल पार्क ने 16 सितंबर को ट्रेकर्स के लिए खोल दिया था।