Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 Aug 2021 7:00 am IST


व्यास-दारमा घाटी में सप्ताह में छह दिन संचालित हो हेली सेवा


उच्च हिमालयी क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से व्यास-दारमा घाटी में सप्ताह में छह दिन हेली सेवा संचालन की मांग उठाई है। बुधवार को वीरेंद्र सिंह नबियाल के नेतृत्व में लोग एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा सरकार ने व्यास-दारमा घाटी के लिए सप्ताह में तीन दिन ही हेली सेवा संचालित हो रही है। इससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। सितंबर माह तक बड़ी संख्या में लोग पूजा-पाठ के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आवाजाही करते हैं। ऐसे में सप्ताह में छह दिन हेली सेवा संचालित होगी तो लोगों को अधिक लाभ होगा। उन्होंने एसडीएम से सप्ताह में छह दिन हेली सेवा संचालन को कहा है।