Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 4 Jul 2023 5:23 pm IST


चौडमन्या विद्यालय में मैधावियों को सम्मानित किया


बेरीनाग। चौडमन्या राजकीय इंटर कॉलेज में कांति देवी बिष्ट की पुण्यतिथि पर मेधावियों को सम्मानित किया। मंगलवार को मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने मेधावियों को सम्मानित किया। इस दौरान अनुष्का पंत, दिया मेहरा, करन, सानिया आगरी, रिया, हिमानी कोठरी, अंजू चौदसी, करीना, बबीता भट्ट को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य कुलदीप चन्द्र ने बताया कि स्व. कांति बिष्ट के पुत्र प्रतिवर्ष मेधावियों को सम्मानित करते हैं। यहां जगत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, भगवान सिंह बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि चारू चंद्र पंत, धीरज बिष्ट, दीपक टम्टा, चंदन सिंह भौसोडा, दीपक टम्टा, नीमा नेवलिया, नवीन उप्रेती आदि मौजूद रहे।