Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 3 Aug 2022 11:00 pm IST

नेशनल

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, पूरी हो जाए कोरोना की एहतिहाती खुराक फिर बनाए जाएंगे सीएए कानून...


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि, कोरोना की एहतियाती खुराक का काम पूरा होने के बाद नागरिकता कानून के नियम बनाए जाएंगे। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से बातचीत में यह जानकारी दी। 

दरअसल, अधिकारी ने शाह से मुलाकात के दौरान सीएए को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की थी। संसद ने दिसंबर, 2019 को नागरिकता संशोधन अधिनियम को मंजूरी दे दी थी। उसके बाद कोरोना महामारी आ गई। जिस कारण कानून के नियम तैयार नहीं हो सके। नियमों के अभाव में कानून अब तक लागू नहीं हो सका। 

इसको लेकर शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से करीब 45 मिनट की मुलाकात हुई। मैंने उन्हें बताया कि, कैसे पश्चिम बंगाल पूरी तरह भ्रष्टाचार में संलिप्त है। शिक्षक भर्ती घोटाला उसकी एक बानगी है। इसके अलावा उनसे सीएए को जल्द से जल्द लागू करने की भी मांग की।