Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Sep 2021 4:30 pm IST


पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी ने की कांग्रेस से टिकट की दावेदारी


सोमवार को लोनिवि निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता कर हिमानी ने 2022 चुनाव लड़नें की दावेदारी का एलान किया। कहा कि 1992 से लगातार कांग्रेस का सिपाही रहा हूं, हमेशा पार्टी का आदेश माना, दो बार ब्लाक प्रमुख व नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस की रिती-निती, सिद्धांतों व विचारों के अनुरूप कार्य किया है। एक बार कांग्रेस पीसीसी सदस्य रह कर भी हमेशा कांग्रेस के अच्छे-बूरे दिनों में कांग्रेस के विचारों के साथ खड़ा रहा जबकि कई लोगों ने केवल अपने निजी स्वार्थों के लिए समय समय पर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। हिमानी ने कहा कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर 5 वर्षों तक विधायक रहे राजकुमार ने चुनाव के एन वक्त अपने निजी स्वार्थ को देख कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये। हिमानी ने बतौर ब्लाक प्रमुख रहकर सुदूरवर्ती सरबडियाड समेत सांखाल क्षेत्र में विधालय भवन, पैदलमार्ग व पेयजल व्यवस्था व नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में नगर यातायात की समस्या से निपटने को बाई पास मार्ग, पेयजल, स्वछता आदि पर विशेष ध्यान दिया। कहा कि अभी तक पुरोला विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांव का भ्रमण कर युवाओं, महिलाओं व बुर्जगों की जनभावनाओं व राय-मशविरा कर ही 2022 में विधान सभा चुनाव लड़नें की दावेदारी की है। हिमानी ने पार्टी हाईकमान से क्षेत्रीय जनता की भावनाओं को ध्यान में रख टिकट देने के साथ ही क्षेत्र की जनता से अपना आशीर्वाद देने की अपील की। इस मौके पर प्रधान संगठन महासचिव प्रदीपराज, मदन नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहनलाल भुराटा, कवींद्र सिंह, दिनेश उनियाल, जगमोहन जुंवाठा, रवींद्र राणा, नारायणी देवी चौहान, रेखा नौटियाल जोशी आदि मौजूद थे।