Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Feb 2023 9:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

दिग्गज टेक कंपनी Zoom पर दिखा मंदी का असर, इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को किया बाहर...


पूरी दुनिया में मंदी का तगड़ा असर नज़र आने लगा है। यही वजह है कि, दुनियाभर में कई कंपनियां अपने यहां स्टाफ की छंटनी करने में जुटी है। 

अब इस लिस्ट में नया नाम टेक कंपनी Zoom का भी जुड़ गया है। बता दें कि जूम ने 1300 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है। यह कंपनी के कुल कार्यबल का 15 फीसदी है। कंपनी के सीईओ एरिक युआन ने कंपनी की वेबसाइट पर एक ब्लॉग पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

एरिक युआन के इस एलान का असर भी दिखा और नैस्डेक पर जूम के शेयरों में 8 फीसदी की तेजी आई है। कोरोना महामारी के दौरान कई तकनीकी कंपनियों को गजब की ग्रोथ मिली और जूम भी उनमें से एक थी। 
उन्होंने बताया कि, इस दिनों कंपनी को मंदी का सामना करना पड़ रहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस कंपनी जूम के सीईओ एरिक युआन ने ब्लॉग में लिखा कि, 'वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनियमितता और ग्राहकों के इस पर असर के चलते हमें कड़े लेकिन कदम उठाने पड़ रहे हैं।'