Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 Aug 2021 7:14 pm IST


दिल्ली हाईकोर्ट ने " ए बिग लिटिल मर्डर" पर लगायी रोक, नेटफ्लिक्स पर होनी थी रिलीज़


दिल्ली हाईकोर्ट ने " ए बिग लिटिल मर्डर " नामक डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर रोक लगा दी है। नेटफ्लिक्स, न्यूज़ एशिया चैनल और अन्य पर इसका प्रसारण किया जाना था। कोर्ट ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री में स्कूल पर जो सवाल उठाये गए हैं, उन्हें हटाकर और स्कूल बिल्डिंग के फुटेज डिलीट करने के बाद डॉक्यूमेंट्री रिलीज़ की जा सकती है। गुरुग्राम के एक नामी स्कूल में 7 साल की मासूम की हत्या के मामले पर यह डॉक्यूमेंट्री बनाई गयी है।