Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Jul 2023 3:53 pm IST

जन-समस्या

जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड-बाढ़ से आठ लोगों की मौत, महाराष्‍ट्र के रायगढ़-पालघर में रेड अलर्ट


नई दिल्‍ली: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को लैंडस्‍लाइड और बाढ़ की वजह से आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, महाराष्ट्र में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। यहां रत्नागिरि में चिपलून के कुंभार्ली घाट में चट्टान खिसक गई। कुछ मार्केट में पानी भर गया तो वहीं, सतारा में पहाड़ टूटकर गिरा है। मौसम विभाग ने रायगढ़ और पालघर में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मुंबई, ठाणे और रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून को देश में 50 दिन पूरे हो चुके हैं। एक जून से 18 जुलाई तक 321.8 मिमी बारिश हुई, जबकि औसत 323.1 मिमी है। हालांकि, जिन दक्षिणी राज्यों से मानसून ने प्रवेश लिया, वहां औसत से 22 फीसदी कम बारिश हुई है। देश में अब तक बारिश, बाढ़, लैंडस्‍लाइड और बिजली गिरने जैसी घटनाओं में 300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

राज्‍यों के लिए अगले 24 घंटे

तेज बारिश: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, आंध्रप्रदेश, ओडिशा।

हल्की बारिश: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु और पांडुचेरी में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।