Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 17 Sep 2022 1:30 pm IST

मनोरंजन

खुलासा! सुकेश चंद्रशेखर से शादी करना चाहती थीं जैकलीन फर्नांडिस


बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, जैकलीन इन दिनों 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने संबंधों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जांच कर रही ईओडब्ल्यू ने इस मामले में कई बड़े खुलासे किए। वहीं अब बताया जा रहा है कि, जैकलीन, सुकेश चंद्रशेखर के साथ शादी की प्लानिंग में थी।

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि जैकलीन ने इस बारे में अभिनेता अक्षय कुमार और सलमान खान बात की थी। जिसपर दोनों अभिनेताओं ने जैकलीन को सुकेश के खिलाफ चेताया था। आपको बता दें कि, महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर 215 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप लगा है। जहां मामले की जांच में कर रही ईओडब्ल्यू की टीम ने इस बात का खुलासा हुआ था कि सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट दिए थे। फिलहाल इस मामले में ईओडब्ल्यू जैकलीन से पूछताछ कर रही है।