Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 22 Nov 2021 5:00 pm IST


घर घर भाजपा, हर घर भाजपा कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर


घर घर भाजपा, हर घर भाजपा कार्यक्रम के तहत डुंडा मंडल में पुजारगांव के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पार्टी की ओर से प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया। इस दौरान अबकी बार, 60 पार नारे के साथ कार्यकर्ताओं से विधानसभा में बूथ-बूथ पर मजबूत पकड़ बनाने का आह्वान किया गया।रविवार को मंडल अध्यक्ष देशराज बिष्ट की अध्यक्षता में हुई पार्टी की प्रशिक्षण बैठक में कार्यकर्ताओं को विस्तार से पार्टी की रीति और नीति के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान 60 पार सीटों पर जीत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।