Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 19 Dec 2022 11:00 pm IST

राजनीति

कोरोना पॉजिटिव पाए गए हिमाचल सीएम, राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में हुए थे शामिल...


पिछले कई दिन से दिल्ली दौरे पर आए हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

वहीं हिमाचल सीएम के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात नहीं हो सकेगी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि, मुख्यमंत्री का नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में लक्षण नहीं हैं और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। 

गौरतलब है कि, बीते शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी शामिल हुए थे। और लगभग 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा में राहुल का साथ दिया था। इस दैरान सीएम सुखविंद्र, राहुल गांधी से गले भी मिले थे।