Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 May 2022 4:36 pm IST

राजनीति

बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री की जनता से अपील- 'उपचुनाव में बढ़-चढ़ कर लें भाग'


चंपावत: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने सोमवार को टनकपुर के शक्ति केंद्रों में बैठक की। उन्होंने चम्पावत में होने वाले उपचुनाव में जनता से बढ़-चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया। बैठक में बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र पालक, शक्ति केंद्र संयोजक और शक्ति केंद्र प्रवासी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान तावड़े ने लोगों से आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाने का आग्रह किया। यहां रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, शैलेंद्र बिष्ट, दीपक मेहरा, राम दत्त जोशी, नारायण सिंह महर, विपिन कुमार वर्मा, पूरन सिंह मेहरा, मुकेश जोशी आदि रहे।