Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 25 Aug 2021 12:30 am IST

ब्रेकिंग

यूपी में पकड़ा गया इनामी कुर्बान


कई दिनों से फरार चल रहे वांछित इनामी आरोपी को लक्सर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सुल्तानपुर में सेंधमारी कर लाखों रुपए की चोरी करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने बताया कि न्यायालय ने अभियुक्त के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से पुलिस कुर्बान की गिरफ्तारी के लिए जगह.जगह दबिश दे रही थी। वहीं आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने आरोपी कुर्बान उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है।