Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 May 2022 4:00 am IST

अपराध

पांच बार पंचायत में कराया गया था समझौता, आखिरकार पूजा को मिली मौत, आरोपी गिरफ्तार


आगरा के सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में शुक्रवार को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को विवाहिता के आरोपी पति गौरव, देवर अभिषेक, ससुर मदन और सास नीलम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इन सभी पर पूजा की मां इंद्रा देवी ने हत्या, दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। 

दरअसल इरादतनगर के डूंडीपुरा की इंद्रा देवी ने बताया कि पूजा की शादी के छह साल हो गए थे। लेकिन ससुराल के लोग आएदिन कम दहेज का ताना मारते रहते थे और मारपीट करते थे। यहां तक कि, ससुराल के लोग विवाहिता का 5 लाख रुपये और कार के लिए उत्पीड़न करते थे। जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल वालों ने उत्पीड़न जारी रखा। 10 अप्रैल को थाने में शिकायत की। पति राजीनामा करके घर ले गया। मौसी सास का लड़का शिवम, पूजा की मदद करता था। और हमें भी जानकारी देता था। शिवम को साजिश के तहत बुलाकर बांक और डंडों से उसकी हत्या कर दी गई। 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि, हत्याकांड के संबंध में पूजा की मां और शिवम के परिजनों ने तहरीर दी थी। इसलिए दोनों को एक मुकदमे में शामिल कर लिया गया। हत्या और दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके बाद पूजा के पति, ससुर और देवर को पहले ही पकड़ लिया गया था। सास नीलम को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दो और नामजद हैं। उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। प्रारंभिक विवेचना में हत्या की वजह पूजा और शिवम के बीच दोस्ती की बात सामने आई है। अभी साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।