Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Aug 2023 2:29 pm IST


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर पहुंची मुस्लिम महिलाएं , कलाई पर बांधी राखी


मुस्लिम महिलाओं का एक दल आज 28 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर पहुंचा. इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात और फिर उनको राखी बांधी. इस दौरान कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी किया. इस मौके पर जहां मुस्लिम महिलाओं ने राखी बांधने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिठाई खिलाई, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर मुस्लिम बहनों को गिफ्ट दिये.