Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 25 Apr 2023 7:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

अब पाकिस्तान नहीं चीन है भारत के लिए बड़ी चुनौती, अमेरिकी सांसद ने बताई भारतीयों की सोच...


अमेरिका के भारतीय मूल के सांसद रो भारत और चीन को लेकर बड़ा बयान दिया। रो खन्ना ने कहा है कि भारतीय अब पाकिस्तान को नहीं बल्कि चीन को सबसे बड़ी सैन्य चुनौती मानते हैं। 

रो ने अमेरिका को चीन के साथ अपने रिश्तों को फिर से संतुलित करने की जरूरत बताई है। जाहिर है मई 2020 से पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई भिड़ंत के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बरकरार है। भारत और चीन 17 राउंड की शीर्ष कमांडर स्तर की बातचीत कर चुके हैं लेकिन अभी भी दोनों देशों में तनाव बना हुआ है। 

वहीं भारत साफ कर चुका है कि, जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी, तब तक दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं हो सकेंगे। प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के हूवर इंस्टीट्यूट में विदेश नीति पर दिए अपने संबोधन में रो खन्ना ने कहा कि, 'आज हमें चीन के साथ अपने रिश्तों को फिर से संतुलित करने की जरूरत है। इससे हमें और एशिया में हमारे सहयोगियों को मिल रही चुनौती को लेकर स्पष्टता आएगी। हम उम्मीद करते हैं कि, हमारी कूटनीति और नेतृत्व की बदौलत 21वीं सदी, 20वीं सदी की तुलना में कम हिंसाग्रस्त होगी।'