Read in App


• Wed, 17 Feb 2021 1:33 pm IST


जाने काजल लगाने का सही तरीका



चेहरे का मेकअप बिना आंखों को आकर्षक बनाए पूरा नहीं हो सकता है। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए थोड़ा आई मेकअप भी जरूरी है। अब जब आंखों के मेकअप की बात हो रही है तो काजल को कैसे भूल सकते हैं। आंखों के लिए काजल का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। जानिए काजल लगाने का सही तरीका और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें। 

काजल लगाने का सही तरीका

काजल लगाने से पहले आपको कुछ अन्य मेकअप के सामानों की जरूरत भी पड़ सकती है। जिसके बारे में भी नीचे जानकारी दी गई है।

  • काजल
  • स्मजिंग ब्रश (बाजार में उपलब्ध)
  • प्राइमर
  • मस्कारा/आई शैडो (वैकल्पिक)

सबसे पहले आंखों के निचले वॉटरलाइन पर हल्का काजल लगाने से शुरू करें। आंखों के कोने से काजल के रंग की गहराई की शुरुआत करें। अगर किसी की आंखे छोटी हैं तो आंखों के आंतरिक कोनों (Inner Corners) पर काजल ज्यादा न लगाएं, क्योंकि इससे वे और भी छोटे दिखाई देंगे।