Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 11 Mar 2023 6:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

शी जिनपिंग तीसरी बार बने चीन के राष्ट्रपति, कायम किया ये नया रिकॉर्ड...


चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। आधिकारिक तौर पर जिनपिंग एक बार फिर राष्ट्रपति बन गए हैं। 

बता दें कि, ये पहली बार है कि कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का राष्ट्रपति चुना गया है। बीते साल अक्टूबर में चीन की पीपल्स पार्टी की सालाना नेशनल पीपल्स कांग्रेस का आयोजन किया गया था। उसी नेशनल पीपल्स कांग्रेस में शी. जिनपिंग को सर्वोच्च नेता चुना गया था। जिनपिंग ने आधिकारिक तौर पर अपना पद संभाल लिया है। 

जिनपिंग को चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का अध्यक्ष भी चुन लिया गया है। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद शी जिनपिंग को पार्टी की संसदीय बैठक को संबोधित करेंगे। वहीं सोमवार शाम में ही शी जिनपिंग पत्रकारों से बात करेंगे। इस हफ्ते की शुरुआत में ही चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने एक ड्राफ्ट प्लान पेश किया था, जिसमें बताया गया है कि कम्युनिस्ट पार्टी सरकार पर अपना सीधा नियंत्रण बढ़ाने वाली है।