Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 3 Apr 2023 10:29 am IST

खेल

मुंबई इंडियंस का शर्मनाक रिकॉर्ड बरकरार, लगातार 11वीं बार पहला मैच हारी


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल के 16वें सीजन में धमाकेदार शुरुआत की है। उसने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आठ विकेट से मैच को अपने नाम किया। रविवार (दो अप्रैल) को आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के सीजन का पहला मैच कुछ खास नहीं रहता है। इस बार भी वैसा ही हुआ। मुंबई की टीम लगातार 11वीं बार सीजन में अपना पहला मैच हारी है। उसे पिछली बार 2012 में जीत मिली थी। दूसरी ओर, आरसीबी ने मुंबई को पिछले छह मैच में पांचवीं बार हराया है। साथ ही अपने होमग्राउंड पर आरसीबी को मुंबई के खिलाफ 11 मैचों में तीसरी बार जीत मिली है। इससे पहले 2013 में दो रन और 2018 में 14 रन से जीत हासिल हुई थी।