Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 18 Nov 2021 12:47 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने जीता चुनाव


भारत ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक और शिक्षा संगठन के कार्यकारी बोर्ड के 2021-25 के कार्यकाल के लिए एक बार फिर से चुनाव जीत लिया है। भारत ने यह चुनाव 164 वोटों की मदद से जीता। यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) के भारत के पेरिस स्थित स्थायी प्रतिनिधिमंडल की ओर से किए गए ट्वीट में यह जानकारी दी गई है। कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव भी बुधवार को हुआ।ग्रुप चार में एशियाई और प्रशांत राज्यों, जापान, फिलीपींस, वियतनाम, कुक आइलैंड्स और चीन को भी चुना गया।