Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 11 Jul 2022 6:06 pm IST


वर्किंग लेडीज की सारी समस्याओं को चुटकी में हल करता है ये एक आसन


प्राचीन समय से ही योग मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए लाभदायक माना जाता रहा है।ऐसा ही एक बेहतरीन योगासन है उत्तान शिशोसन। जिसकी मदद से आपकी गर्दन, कमर, पीठ और हिप्स से जुड़ी कई समस्याओं में राहत मिल सकती है।उत्तान शिशोसन एक आरामदायी योगासन है, जिसे एक्स्टेंडेंड पप्पी पोज (Extended puppy pose) भी कहा जाता है। यह योगसन किसी पप्पी की तरह अपने पूरे शरीर में खिंचाव लाकर आराम देने पर फोकस करता है। इसके नियमित अभ्यास से आपको कई शारीरिक और मानसिक लाभ भी मिलते हैं। इस योगासन को करते वक्त आपकी कमर और कंधे अच्छी तरह स्ट्रेच होते हैं। जिससे कमर से लेकर कंधे तक सारी समस्याओं में लाभ मिलता है-

1.  लोअर बैक में आराम दिलाता है- लंबे समय तक लगातार एक ही पोजिशन में बैठकर काम करने वाली ज्यादातर महिलाएं लोअर बैक में दर्द की शिकायत करती हैं। उत्तान शिशोसन करते वक्त व्यक्ति की पीठ से लेकर हिप्स तक सभी मासपेशियां सकारात्मक रूप से स्ट्रेच हो पाती हैं। जिससे हिप्स की ऐंठन और जकड़न की समस्याओं में राहत मिल सकती है।

2. कंधो के दर्द से आराम दिलाता है- उत्तान शिशोसन करने से आपके कंधे में पूर्ण रूप से खिंचाव आता है। जिससे कंधो की सभी मासपेशियां अच्छे से स्ट्रेच हो पाती हैं। इस आसान से कंधे से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है।

3. मन को शांत करने में मदद करता है- उत्तान शिशोसन करते वक्त आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा नीचे की ओर होता है। जबकि शरीर का निचला हिस्सा ऊपर उठाना होता हैं। इससे कंधे से लेकर हिप्स तक मासपेशियां अच्छे से स्ट्रेच होती हैं। यह मुद्रा आपको पूरी तरह रिलैक्स करती हैं, आपके हिप्स से लेकर ब्रेन तक ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। जिससे आप तनाव मुक्त हो पाती हैं।