Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 May 2022 6:21 pm IST


सुरक्षित यातायात के लिए चलाया अभियान


चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। बुधवार को सीओ कर्णप्रयाग और थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं के नेतृत्व में नो पार्किंग में वाहन खड़े न करने की चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा में जाम सहित अन्य समस्याएं न हों इसके लिए आम नागरिकों को भी सहयोग करना चाहिए।