Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 Nov 2021 2:52 pm IST


महिलाओं ने टुबड़ी व्रत रखकर पतियों के दीर्घायु की कामना की


केलाखेड़ा। महिलाओं ने निर्जला टुबड़ी व्रत रखकर पतियों की दीर्घायु की ईश्वर से कामना की। गड़री नदी के तट पर जाकर महिलाओं ने शुक्रवार देर शाम को पूजा-अर्चना की। खत्री, पंजाबी समाज की सुहागिन महिलाएं टुबड़ी व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाओं ने सुबह से ही निर्जला व्रत रखकर अपने पतियों की दीर्घायु की ईश्वर से कामना की। नगर निवासी मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापक ममता खुराना ने बताया कि नगर क्षेत्र की कई महिलाओं ने देर शाम गड़री नदी के तट पर जाकर अन्न, सब्जी, गन्ने से पूजा-अर्चना की। बताया कि परंपरानुसार पंजाबी एवं खत्री समाज की प्रत्येक महिला को यह व्रत रखना चाहिए। मौके पर महिलाओं ने रेबड़ी, मूंगफली, खील-बतासे आदि का प्रसाद बांटा। महिलाओं ने मोमबत्तियां भी जलाईं और मिट्टी से घर भी बनाए। वहां शालिनि, कीर्ति, बाला, पूनम, अनिता कालड़ा, पूनम चानना, अंजू,, बीना ठुकराल आदि थीं।