Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 28 Jul 2023 5:01 pm IST


ग्रामीणों ने डामरीकरण न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी


सिलिंगलड़ी सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश है। सीएम पोर्टल में शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
शुक्रवार को युवा अशोक सिंह माहरा ने बताया सिलिंगलड़ी सड़क में डामरीकरण की मांग कई बार उठाई गई। कहा करीब दो किलोमीटर सड़क छह साल पहले बनी थी। तब से लोग सड़क पर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग को विभाग नहीं सुन रहा है। कहा इसकी शिकायत सीएम पोर्टल में भी की थी। सीएम पोर्टल ने लोनिवि को मामले की जांच के आदेश दिए गए, पर जांच के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। ग्रामीण अमर सिंह, किशोर सिंह, नारायण सिंह माहरा, सुंदर सिंह देव आदि ने कहा शहीदों की भूमि जनकांडे क्षेत्र में क्षेत्र की लगभग आठ हजार की आबादी को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया समस्या के लिए प्रथम चरण में सीएम कैंप कार्यालय चम्पावत में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। समाधान न होने पर लोकसभा चुनाव बहिष्कार किया जाएगा। इधर, लोनिवि के ईई संजय चौहान ने बताया यह मार्ग उनके अधीन नहीं आता है।