Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 1 Dec 2022 11:30 am IST

मनोरंजन

महिलाओं के संघर्ष पर आधारित होगी भोजपुरी फिल्म 'धर्म-अधर्म', लीड रोल में दिखेंगी आम्रपाली दुबे


वर्तमान समय में फिल्म निर्देशकों का रुझान वास्तविक जीवन पर आधारित फ़िल्में बनाने का है। बॉलीवुड के साथ ही भोजपुरी फिल्म निर्देशक भी मजबूत एवं वास्तविक जीवन पर आधारित कहानी पर काम करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में जाने-माने भोजपुरी फिल्म लेखक व निर्देशक आर के शुक्ला भी अब महिला प्रधान फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम धर्म-अधर्म है। फिल्म में भोजपुरी एक्ट्रेस अभिनेत्री आम्रपाली दूबे लीड रोल में रहेंगी। फिल्म शिवराम फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जाएगी। फिल्म के निर्देशक आर.के. शुक्ला ने बताया कि इस फिल्म की कहानी आम महिला के व्यक्तिगत जीवन की संघर्ष की कहानी है। यह फुल एक्शन फिल्म है। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी। फिल्म के निर्माता शिवराम हैं, जबकि लाइन प्रोड्यूसर राकेश कुमार ऊर्फ भोला बाबा है। 
बता दें कि निर्देशक आर के शुक्ला भोजपुरी की कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।