Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 12 Oct 2022 3:59 pm IST


अल्मोड़ा में जैम पोर्टल के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित


अल्मोड़ा :  गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जैम पोर्टल) व्यवस्था के तहत की जाने वाली खरीददारी तथा उसके भुगतान समेत अन्य तकनीकि समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को विकास भवन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला(प्रशिक्षण) का आयोजन किया गया। जिसमे जनपद के अंतर्गत समस्त सरकारी विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों को जैम पोर्टल से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई। इस मौके पर प्रशिक्षकों ने पोर्टल में होने वाले रजिस्ट्रेशन, यूजर आईडी बनाना, जैम पोर्टल का संचालन जैसी अनेक जानकारियां दी गई। जैम पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत विक्रेताओं द्वारा वस्तुओ एवं सेवाओं के विक्रय के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर फीडबैक देने या शिकायत करने का तरीका भी बताया गया।