विक्रम की सफलता के बाद फिल्म में मुख्य
भूमिका निभाने वाले सुपरस्टार कमल हासन ने निर्देशक लोकेश कनगराज को एक लेक्सस कार
गिफ्ट की है। 3 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में फहद फासिल और विजय सेतुपति भी हैं।
कालिदास जयराम, नारायण और चेंबन विनोद जोस ने सहायक भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि
सूर्या ने एक कैमियो किया था।
कमल हासन ने लोकेश को एक पत्र भी लिखा था। निर्देशक ने कमल की अनुमति से पत्र को ट्विटर पर साझा किया। पत्र में कमल ने निर्देशक की तारीफ की। फिलहाल दो पेज का यह लेटर वायरल हो रहा है। लोकेश ने पत्र साझा किया और कहा, "लाइफटाइम सेटलमेंट लेटर"।
“Life time settlement letter”
— Lokesh Kanagaraj (@Dir_Lokesh) June 6, 2022
Words can’t express how emotional I’m feeling reading this!
Nandri Andavarey @ikamalhaasan 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/5yF4UnGnVj