Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Jun 2022 11:42 am IST


उत्तराखंड सरकार कांवड़ियों की सेवा के लिए तत्पर है : सीएम धामी


हरिद्वार:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी कावड़ यात्रा में शिवभक्त कांवड़ियों का उत्तराखंड में स्वागत है। कांवड़ियों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कावड़ यात्रा के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उत्तराखंड सरकार कांवड़ियों की सेवा के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मानसून सीजन की शुरुआत होने वाली है। पिछली बार मानसून के समय 18 और 19 अक्तूबर 2021 को अतिवष्टि हुई थी। इस बार भी मौसम विभाग ने इस तरह के अलर्ट जारी किए हैं। उत्तराखंड आने वाले सभी यात्रियों से निवेदन है कि वह मौसम विभाग के जारी किए गए अलर्ट के अनुसार ही यात्रा करें। जिससे किसी भी यात्री को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। उत्तराखंड के कई स्थानों पर प्रस्तावित रोपवे कार्यों पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।