Read in App


• Thu, 20 May 2021 4:26 pm IST


चुनाव में अधिक खर्च पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति पर मुकदमा


 फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी पर गुरुवार को उन आरोपों पर मुकदमा चलाया गया कि 2012 के चुनाव में उन्होंने स्वीकृत राशि से अधिक खर्च किया था। यह कथित रूप से ऐसा घोटाला था, जिसने उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को मुश्किल में डाल दिया था। सरकोजी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अधिकतम वैध राशि 2.75 करोड़ डालर (करीब 200 करोड़ रुपये) का लगभग दोगुना खर्च किया। इस चुनाव में सरकोजी को समाजवादी उम्मीदवार फ्रांस्वा ओलांद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, सरकोजी ने कुछ भी गलत करने से इन्कार किया है।