बागेश्वर। नगर पालिका बागेश्वर में निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी कवि जोशी ने पत्रकार वार्ता कर पूर्व नगर पालिका अध्यक्षों के कार्यकाल को भ्रष्टाचार का कार्यकाल बताया है। मंगलवार की सुबह 11 बजे कवि जोशी ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया पूर्व पालिकाध्यक्ष ने 30 से 35 मीटर नाली के निर्माण के लिए दो से तीन लाख रुपए दिए हैं। नुमाइश मैदान में लगे तिरंगा झंडा पर 15 लाख का खर्चा किया गया है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद की मूर्ति में नौ लाख और नुमाइश मैदान में बैठने के लिए बनाया गया। व्यू प्वाइंट पर 55 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। जिसमें अपने चहेतों को तीन अलग-अलग भागों में टेंडर से काम दिया गया है।