Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 20 Nov 2022 4:00 am IST

अपराध

मथुरा : लाल साड़ी, कलाई पर लाल कलावा और काला धागा बस इतने से सुराग से शव की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस


मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर ट्रॉली बैग में मृत मिली युवती की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

हालांकि, जांच के लिए मथुरा पुलिस की टीमें दिल्ली, अलीगढ़, हाथरस, नोएडा, कानपुर और आगरा तक दौड़ रही हैं। आशंका है कि, युवती दिल्ली एनसीआर या आसपास के जिले की थी। हालांकि, अब तक पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे उसकी पहचान हो सके। 

पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। मोबाइल भी ट्रेस किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, जिस ट्रॉली बैग में युवती की लाश मिली उसमें लाल रंग की साड़ी भी मिली है। युवती के सीने में गोली का निशान है। शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। उसके बाएं हाथ की कलाई पर लाल कलावा और काला धागा बंधा हुआ था। इसके अलावा पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे युवती की शिनाख्त हो सके।