Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 24 Dec 2022 12:00 pm IST

नेशनल

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाने की संभावना, चेतावनी जारी...


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी दी गयी है। 

बीती रात 9.40 बजे आईएमडी के अंतिम बुलेटिन के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी और इससे सटे पूर्वी भारत के राज्य बिहार और झारखंड में स्थिति खराब हो सकती है। अगले तीन दिनों तक पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

देश में 25 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, बिहार में शीतलहर और सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।